बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


बीकेईएसएल की ओर से विद्युत तंत्र के रख-रखाव के दौरान शनिवार सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।
रानी बाजार का क्षेत्र।
प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आसानियों का चौक, जेल वेल टंकी का क्षेत्र।
दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक
हरियाणा होटल के आस-पास, ट्रांसपोर्ट गली और विशाल मेगा मार्ट के पास का क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
गली नंबर 3, 5, 6 अंबेडकर कॉलोनी, शिव मंदिर के पीछे का क्षेत्र।
शनिवार और रविवार खुले रहेंगे कैश काउंटर
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार व रविवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) सुबह 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।





