बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



नत्थूसर गेट बाहर स्थित मां आशापुरा माताजी मंदिर में नवरात्रा की धूम है। रविवार को मंदिर परिसर के भैरवनाथ बाबा के छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा भैरव नाथ का विशेष शृंगार करने के बाद आरती की गई। प्रसाद का वितरण किया गया। पुजारी नृसिंह, राजकुमार व्यास ने आरती की। इस मौके पर भैरव मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया।
दुर्गाअष्टमी पर होगा विशेष पूजन..


नवरात्रा के मौके पर आशापुरा मंदिर में महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां आशापुरा का विशेष शृंगार और पूजन किया जा रहा है। दुर्गाष्टमी के दिन मंदिर में विशेष पूजन होगा। मां के लापसी का भोग लगाया जाएगा। शृंगार किया जाएगा और कन्या का पूजन भी किया जाएगा।
यहां भी चल रहे हैं अनुष्ठान…
नवरात्रा महोत्सव नागाणेचेजी मंदिर, देशनोक की करणी माता मंदिर, सुजानदेसर की काली माता मंदिर, नत्थूसर गेट बाहर स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, गायत्री माता मंदिर, वेटरनरी परिसर के करणी माता मंदिर, अमरसिंहपुरा के स्थित वैष्णो देवी मंदिर, जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम सहित मंदिरों में नवरात्रा महोत्सव की धूम है।






