बीकानेर : जयपुर के लिए उड़ेगी फ्लाइट, नया शिड्यूल हुआ जारी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के प्रयासों से मिली सुविधा - Nidar India

बीकानेर : जयपुर के लिए उड़ेगी फ्लाइट, नया शिड्यूल हुआ जारी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के प्रयासों से मिली सुविधा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर वासियों के लिए खुश खबरी! इस गर्मी की सीजन में एक बार फिर से बीकानेर से जयपुर के बीच में हवाई सेवाओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए समर शिड्यूल जारी कर दिया गया है।

बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस फ्लाइट सेवा को शुरू कराने और नियमित संचालन के लिए अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। इस सेवा से बीकानेर और जयपुर के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है।

फ्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा —
फ्लाइट संख्या 9I833
जयपुर → बीकानेर
प्रस्थान: 15:20 बजे
आगमन: 16:30 बजे
फ्लाइट संख्या 9I834
बीकानेर → जयपुर
प्रस्थान: 16:55 बजे
आगमन: 18:05 बजे
यह सेवा ATR-42 विमान से संचालित होगी और 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। नए शेड्यूल से जयपुर, बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *