बीकानेर : जिला उद्योग संघ चुनाव में डी.पी. पच्चीसिया फिर बने जिलाध्यक्ष, पूरे पैनल की जीत - Nidar India

बीकानेर : जिला उद्योग संघ चुनाव में डी.पी. पच्चीसिया फिर बने जिलाध्यक्ष, पूरे पैनल की जीत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिला उद्योग संघ के चुनाव शुक्रवार को हुए। इसमें एक बार फिर से डी.पी. पच्चीसिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में उनकी पूरी टीम (पैनल) ने भी जीत हासिल की, जिससे उनके नेतृत्व पर उद्योग जगत का भरोसा साफ नजर आया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी टीम का जोरदार स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
इस जीत को डी.पी. पच्चीसिया के मजबूत नेतृत्व, सक्रिय कार्यशैली और उद्योग जगत में उनकी प्रभावी भूमिका का परिणाम माना जा रहा है।

उनके पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों से उद्योग क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले, जिसके चलते उन्हें पुनः समर्थन प्राप्त हुआ। उद्योग संघ के कई गणमान्य सदस्यों और शहर के प्रमुख लोगों ने डी.पी. पच्चीसिया को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *