बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी- असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी- असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मार्च से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 08.28 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा 22 मार्च से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 19.18 बजे आगमन व 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।
Post Views: 14






