कोलकाता, निडर इंडिया न्यूज।
ग्रेटर कलकत्ता रोटरी क्लब और अमरा पदातिक ने एक संयुक्त प्रयास करके सार्थक सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया। नीलमणि मित्रा स्ट्रीट में हुए कार्यक्रम में
इसके तहत बुजुर्गों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है।
महानगर में हुए कार्यक्रम के दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यौनकर्मियों के 50 बच्चों का समर्थन करने के लिए पठन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें बैग, किताबें और स्टेशनरी जैसी आवश्यक वस्तुएं और पानी की बोतलें शामिल हैं। साथ ही 20 प्रतिभाशाली लड़कियों को फुटबॉल जर्सी और जूते भी भेंट किए।
इस कार्यक्रम की पहल रोटेरियन प्रसून मुखर्जी आईपीएस (सेवानिवृत्त), कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त ने की, जिन्होंने अमरा पदातिक की महाश्वेता मुखर्जी के सहयोग से इस अभियान का नेतृत्व किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सदस्यों में क्लब अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी,एस एन अग्रवाल, ज्योतिप्रकाश विश्वास, संजीब बर्मन, सुदीपा बोस, संजय नाग, अनन्या चौधरी, इंद्रनील रॉय, रूही अली खान और इंदिरा भट्टाचार्य,बिमल ओझा, राहुल गोस्वामी और प्रीतम ने भागीदारी निभाई। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित किया।
रिपोर्ट : संजू बर्मन, कोलकाता
Post Views: 23




