स्वास्थ्य : जिला अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, मिली कई प्रस्तावों को मंजूरी, संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश - Nidar India

स्वास्थ्य : जिला अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, मिली कई प्रस्तावों को मंजूरी, संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने आज एसडीएम जिला अस्पताल  का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में हुई आरएमआरएस की बैठक में भाग लिया। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए। अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार, रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रतीक्षालय एवं स्वागत द्वार के पुनर्निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। यह कार्य मदनमोहन ट्रस्ट के सहयोग से किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त ने अस्पताल की आठ एकड़ भूमि के दानदाता एवं भवन निर्माण में योगदान देने वाले मदन मोहन ट्रस्ट तथा गिरधर दास मूंधड़ा परिवार की सराहना करते हुए उनके सामाजिक योगदान को अनुकरणीय बताया।
आरएमआरएस बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने अस्पताल के आय व्यय के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. घनश्याम, लेखाधिकारी दुष्यंत छींपा, अमित वशिष्ठ, सहायक अभियंता पीयूष एवं अन्य कार्मिक भी रहे मौजूद।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने अस्पताल में संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा प्रतिमाह इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं अपनी आभा आईडी बनवाई तथा ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर चर्म रोग विभाग में डॉ राधेश्याम नाई से उपचार भी प्राप्त किया।

उन्होंने लैब का निरीक्षण किया और अस्पताल में चल रही डिजिटलीकरण प्रक्रिया एवं आईएचएमएस पोर्टल की संपूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए इसे आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। साथ ही, अगले कुछ महीनों में अस्पताल के शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण की योजना की सराहना की और इस प्रक्रिया में आवश्यक लॉजिस्टिक की खरीद के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स ने दो आभा आईडी काउंटर भेंट किए

इस अवसर पर रोटरी रॉयल्स क्लब द्वारा निर्मित आभा आईडी काउंटर का लोकार्पण भी किया गया। रोटरी क्लब ऑफ रॉयल्स ने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए अस्पताल को दो आभाआईडी काउंटर भेंट किए हैं और भविष्य में ओपीडी मे डॉक्टर्स डिजिटल डेस्क के लिए दस कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

रोटरी क्लब रॉयल्स की ओर से अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले कई सालों से जिला अस्पताल में आमजन के लाभ के लिए सामाजिक सरोकार करवा रहा है। इसी कड़ी मे जिला अस्पताल के डिजिटलीकरण मे भी पूरा सहयोग देगा और इसहेतु आमजन मे जागरूकता भी बढाएगा। आनंद आचार्य ने बताया कि बीकानेर में यह प्रोजेक्ट रोटरी क्लब के लिए नया प्रोजेक्ट है और यह सामाजिक सरोकारों मे मिसाल बनेगा। इस दौरान रोटरी क्लब से वरिष्ठ रोटेरियन पंकज पारीक, नितेश रंगा, विनय बिस्सा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आरएमआरएस बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…
– नेत्ररोग विभाग में मोतियाबिंद की सर्जरी मे काम आने वाले माइक्रोस्कोप के अपग्रेडेशन के लिए 1.25 लाख रुपये का अनुमोदन
– अस्पताल के डिजिटलीकरण के लिए 1 लाख रुपये के लॉजिस्टिक का अनुमोदन
– अस्पताल में मेंटेनेंस हेतु पीडब्ल्यूडी चौकी को चालू करने के लिए पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को दिए निर्देश
– अस्पताल मे लैब मे एसी खरीदने और फर्नीचर 2 लाख रुपए की स्वीकृति
– अस्पताल में आपातकालीन और लेबर रुम मे नई ऑक्सीजन लाइन और वैअस्पताल के डिजिटलीकरण के लिए 1 लाख रुपये के लॉजिस्टिक का अनुमोदन
– अस्पताल में मेंटेनेंस हेतु पीडब्ल्यूडी चौकी को चालू करने हेतु पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को दिए निर्देश
– अस्पताल मे लैब मे एसी खरीदने और फर्नीचर  2 लाख रुपए की स्वीकृति
– अस्पताल में आपातकालीन और लेबर रुम मे नई ऑक्सीजन लाइन और वैक्यूम मशीन खरीदने के लिए 4 लाख के कार्यों की स्वीकृति।
– अस्पताल भवन में विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत आमजन को जागरूक करने हेतु आईईसी हेतु 1 लाख रुपये की स्वीकृति
– अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में सिजेरियन एवं अन्य ऑपरेशन हेतु अतिरिक्त एनेस्थीसिया के चिकित्सक के पदस्थापन हेतु उपनिदेशक को निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पैकेज बुकिंग को बढाने और रिजेक्शन रेट कम करने के दिए निर्देश
राज्य सरकार के निर्देशों की पालना मे चिकित्सालय परिसर में अमृत फार्मेसी, जन औषधि केंद्र और सरस पार्लर खोलने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *