कला जगत : राजस्थानी फिल्म "टाईगर ऑफ राजस्थान" 13 मार्च को होगी प्रदर्शित, अभिनेता अरविन्द बाघेला है लेखक-निदेशक - Nidar India

कला जगत : राजस्थानी फिल्म “टाईगर ऑफ राजस्थान” 13 मार्च को होगी प्रदर्शित, अभिनेता अरविन्द बाघेला है लेखक-निदेशक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थानी फिल्मों के शौकिनों के लिए खुश खबरी! उनके लिए राजस्थान की पृष्ट भूमि पर तैयार एक सच्ची घटना को प्रेरित करती नई राजस्थानी फिल्म “टाईगर ऑफ बाघेला” 13 मार्च को बड़े पर्दे पर आ रही है। इसकी जानकारी फिल्म के मुख्य अभिनेता, निदेशक और लेखक अरविन्द बाघेला ने आज पत्रकारों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म थ्री ब्रदर्स फिल्मस प्रजेंट्स के बैनर तले बनी है। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया।

बीकानेर के सिने मैजिक सिनेमा हॉल में 13 मार्च को प्रदर्शित होगी। बाघेला के अनुसार राजस्थान की एक सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म शिक्षा का आज के जीवन में कितना महत्व है, इस पर प्रकाश डालती है। साथ ही अन्याय के खिलाफ लडऩे और एकजुट होकर मुकाबला करने का संदेश देती है।
उन्होंने बताया कि फिल्म के मुख्य किरदार के साथ न्याय करने के लिए स्वयं अरविन्द कुमार ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही फिल्म में बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों ने भी भागीदारी निभाई। इसमें प्यार, इमोशन, ड्रामा और एक्शन है। तो मधुर गीत और संगीत भी है। यह फिल्म राजस्थान के अलावा अन्य राज्य में भी लोकप्रियता हासिल कर रही है। बीकानेर के दर्शकों की मांग को देखते हुए सिने मैजिक सिनेमा हॉल में प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक एक शो में चलाई जाएगी।

लोक संस्कृति को मिलता है बढ़ावा : मीणा

फिल्म के ट्रेलर लांचिंग के मौके पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि राजस्थानी भाषा में बनने वाली फिल्मों से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म राजस्थान के साथ-साथ देश के अन्य शहरों में भी राजस्थानी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेगी। मीणा ने फिल्म की यूनिट को शुभकामनाएं दी।

इन कलाकारों ने निभाई मुख्य भूमिका…
फिल्म में नच बलिए फेम अरविन्द बाघेला के साथ उपासना सिंह, वरिष्ठ अभिनेता रणजीत, राजू श्रेष्ठा, देबोलिना भट्टाचार्या, दीप्ति नागपाल, भूपेश रसिन, अरविंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह, हर्षित माथुर, हेमा चंदानी, भावना शर्मा, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, सामिर खान और असलम खान सहित कलाकार भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म का संगीत दिलीप सेन, आदित्य गौर और निषेध सोनी ने दिया है। इस फिल्म के गीत छोटू सिंह रावणा, यशपाल तंवर, रफीक राजस्थानी और साबिर खान ने लिखे हैं। इन गीतों को पूर्निमा श्रेस्ठा, छोटू सिंह रावणा, सौरिन भट्ट, मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतिया और रवि जैन ने अपने स्वर दिए है।

फिल्म के निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार, प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया हैं।डिनेश असीवाल और राज राठौड़ को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में सलीम गौर, अनिल सिंह राठौड़, चंद्रकांत वर्मा, ध्रुव निनामा और मनीष अग्रवाल हैं। कैमरामैन हितेश बेलदार, एडिटर प्रकाश झा, एक्शन निर्देशक बुट्टा सिंह और कोरियोग्राफर सरोज खान व राजू शबाना हैं। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अमर कुमार सोलंकी और एसोसिएट डायरेक्टर अशोक बाफना व जैस्मिन कुमार हैं।

सरोज खान के नृत्य निर्देशन की आखिरी फिल्म
अभिनेता अरविन्द कुमार ने बताया कि टाईगर ऑफ राजस्थान बॉलीवुड की मशहूर नृत्य निर्देशक सरोज खान की निर्देशन के तौर पर आखिरी फिल्म है। इसमें उन्होंने राजस्थानी नृत्य घूमर को अलग अंदाज में पेश किया है, जिसे महिलाएं, विशेष तौर से बीकानेर में खूब पसंद किया जाएगा।

फिल्म का कथानक..
फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावी है, जिसमें राजस्थान की परंपरा, शौर्य और भव्यता का शानदार मेल नजर आता है। ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ एक ईमानदार शिक्षक की कहानी है, जिसे हालात इस कदर तोड़ते हैं कि वह अपराध की दुनिया में कदम रखने पर मजबूर हो जाता है। लेकिन दिल से वह अब भी इंसानियत और न्याय के लिए जीता है, यही वजह है कि वह एक रॉबिनहुड की तरह लोग आज तक पंसद करते हैं।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *