बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


यात्रीभार को देखते हुए यशवंतपुर-बीकपनेर एक्सप्रेस साप्ताहित ट्रेन के
मार्ग में कुछ स्टेशनों और अतिरिक्त ठहराव के समय में संशोधन किया जा रहा है। यात्रियो की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालन किया जा रहा है। इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों औरअतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06543, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 11 से 25 मार्च तक (03 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को 07.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर 15.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 06544, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल 14 से 28 मार्च तक (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को 01.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.00 बजे यशवंतपुर पहुॅचेगी। इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।





