राजनीति : पीएम के अजमेर दौर को लेकर भाजपा रानी बाजार मंडल के कार्यकर्ता हुए सक्रिय, कल होगी अहम बैठक - Nidar India

राजनीति : पीएम के अजमेर दौर को लेकर भाजपा रानी बाजार मंडल के कार्यकर्ता हुए सक्रिय, कल होगी अहम बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। बीकानेर में भाजपा रानी बाजार मंडल भी सक्रियता से जुट गया है। मंडल की एक अहम संगठनात्मक बैठक बुधवार को शाम 6 बजे रखी गई है।

बैठक का आयोजन पवन पुरी, सुरेश भसीन के निवास स्थान पर होगा। रानी बाजार मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री कौशल शर्मा, जिला महामंत्री एवं पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता करेंगे।


मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष “यात्रा समिति” का गठन किया गया है। बैठक में इस समिति के कार्यों, रूट चार्ट, कार्यकर्ताओं के परिवहन और प्रवास की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

​वरिष्ठ पदाधिकारियों का समन्वय:
बैठक की तैयारियों को लेकर जिला कार्यकारिणी सदस्य राम शरण मिश्रा, मंडल महामंत्री जसवंत सोलंकी, मंडल महामंत्री अरुण सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, ज्योति विजयवर्गीय एवं घेवर जी पंवार ने बताया कि संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *