रेलवे : श्रीगंगानगर-ईदगाह(आगरा) के बीच स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से - Nidar India

रेलवे : श्रीगंगानगर-ईदगाह(आगरा) के बीच स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से

होली पर्व पर यात्रीभार को देखते हुए लिया निर्णय, मिलेगी सुविधा   

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे की ओर से होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए श्रीगंगानगर-ईदगाह(आगरा)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल  04  से 25 मार्च तक (04 ट्रिप) श्रीगंगानगर से बुधवार को 14.30 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.15 बजे ईदगाह पहुंचेगी।\

इसी प्रकार गाडी संख्या 04734, ईदगाह(आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन    05 से 26 मार्च तक (04 ट्रिप) ईदगाह से गुरूवार को 07.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 02.30 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में अबोहर, मलौत, बठिण्डा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाडी, अलवर, रामगढ, गोविन्दगढ, बृजनगर, डींग, गोवर्धन, मथुरा व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित 19 डिब्बे होगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *