क्राइम : चोरों ने किया जेवरात पर हाथ साफ, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम - Nidar India

क्राइम : चोरों ने किया जेवरात पर हाथ साफ, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस संबंध में परिवादी व्यास कॉलोनी निवासी सोहनसिंह मान पुत्र जलौर सिंह निवासी 123, व्यास कॉलोनी ने मामला दर्ज कराया है।

परिवादी का आरोप है कि 13-14 फरवरी को दो अज्ञात लोगों ने उनके घर पर हाथ साफ कर दिया। परिवादी ने पुलिस को बताया है कि चोरों ने उनके घर से सोने की दो नग बालियां,  चांदी की 4 नग चुड़ियां, 2 नग चांदी की अंगुठियां, पांच चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक छोटा स्पीकर, टाइटन की लेडिज घड़ी सहित सामान चोरी कर ले गए। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी कर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुय की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *