बीकानेर : स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक का किया स्मरण, पुण्यतिथि पर गणमान्य लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि - Nidar India

बीकानेर : स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक का किया स्मरण, पुण्यतिथि पर गणमान्य लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत मूलचंद पारीक की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर जस्सूसर गेट के अंदर पारीक की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई। मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए लोगों ने दो मिनिट का मौन रखा। इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। बीकानेर के सर्वांगीण विकास में उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया।


वे सदैव युवाअवस्था से खादी वस्त्र पहने लगे थे और जीवन पर्यन्त खादी पहनी। युवाओं के लिए प्रेरणादायिक व्यक्तित्व थे। समाजसेवी के राजेश चूरा ने कहा की मूलचंद पारीक निरंतर समाज सेवा के काम में सक्रिय भागीदारी निभाते थे। उन्होंने समाज, राष्ट्र हित में उल्लेखनीय कार्य किए। कांग्रेसी नेता मोहम्मद हारून राठौड़ ने कहा की मूलचंद पारीक ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बीकानेर में स्वतंत्रता आंदोलन का झंडा थामने वालों की अग्रिम पंक्ति में रहे । कांग्रेस सेवा दल अल के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी ने कहा कि पारीक ने बीकानेर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे सदैव याद किया जाएगा।

भाजपा नेत्री मीना असोपा ने कहा कि मूलचंद आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है मगर उनके विचार देश प्रेम आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। आयोजन मूलचंद पारीक संस्थान के अध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मूलचंद पारीक ने सक्रिय भूमिका निभाई। गांधी,नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री से उनके नजदीकी रिश्ता रहा है। कांग्रेस में भी नगर अध्यक्ष रहे और सादगी से कांग्रेस की सेवा की। भाजपा नेता संपत पारीक ने कहा कि वे पारीक समाज के अभियान थे।  सदैव राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करते थे। तकरीबन सो संस्थाओं से जुड़े हुए थे, निरंतर बीकानेर के विकास के लिए काम किया। कार्यक्रम में कवि शिव दाधीच ने कविता पाठ किया। विप्र सेवा के विनोद शर्मा,संस्था के सचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग, पारीक समाज के ट्रस्टी गिरिराज पारीक, मूलचंद पारीक के जेष्ठ पुत्र भंवरलाल पारीक, भगवती प्रसाद पारीक,उनके पोते राकेश पारीक,(बंटू) ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आयोजन के दौरान गौ धन मित्र के महेंद्र जोशी , महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सिंवरी चौधरी , आशा स्वामी , शर्मिला पंचारिया, मनोज पारीक, सुमित कोचर , नितिन वत्स , राहुल जादू संगत ,कांग्रेस के फारुख, विप्र सेना के जिला अध्यक्ष इंद्र जाजड़ा , महेंद्र जाजड़ा ओपी भैया , शिव सोनी, संतोष व्यास ,सलीम उस्ता, हाकम चौधरी , कांग्रेस के हरीश पंडित , राजू कॉर्निया , कांग्रेस अभाव उद्योग विभाग के जिला अध्यक्ष नंदलाल गहलोत,महामंत्री गौरी शंकर गहलोत, पृथ्वी सिंह पंवार,जगदीश जोशी सहित गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *