क्राइम : मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा, एक क्विटंल डोडा पोस्त सहित तीन गिरफ्तार - Nidar India

क्राइम : मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा, एक क्विटंल डोडा पोस्त सहित तीन गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 01 क्विटंल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित तीन अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजियासर जिला श्रीगंगानगर के समन्वय से पुलिस थाना राजियासर थाने के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी सेमलसिंह पुत्र पुत्र जगसीर सिंह मजबी सिख, उम्र 20 साल, निवासी रोड़की पुलिस थाना सरदुलगढ़, पंजाब (2) जसवन्त सिंह पुत्र धीरासिंह, मजबी सिख उम्र 35 साल निवासी, झण्डूकला पुलिस थाना सरदुलगढ़, पंजाब (3) लवप्रीतसिंह पुत्र जसवन्तसिंह, उम्र 33 साल, मजबी सिख,  झण्डूकला,पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से  01 किवंटल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त मय गाडी सहित जब्त किया है। पुलिस की पूछताछ जारी है।

रेंज स्पेशल/थाना टीम में कलावती चौधरी,थाना राजियासर मय टीम, श्विमलेश कुमार स.उ.नि. बाबुलाल,कानि. मनोज, कानि.आत्माराम कुलडिया कानि.,धर्मपाल कानि.की महत्ती भूमिका रही।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *