रेलवे : उदयपुर सिटी-असारवा(अहमदाबाद) -उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस कल से - Nidar India

रेलवे : उदयपुर सिटी-असारवा(अहमदाबाद) -उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस कल से

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा रवाना

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

रेलवे की ओर से यात्रियो की सुविधा उदयपुर सिटी- असारवा(अहमदाबाद) -उदयपुर सिटी सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई ट्रेन के संचालन का शुभारंभ किया जा रहा है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन स्पेशल का सोमवार,  16 फरवरी को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल 16.02.26 को उदयपुर सिटी से 12.25 बजे रवाना होकर 17.15 बजे असारवा(अहमदाबाद) पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *