बजट-2026 : भाजपा ने की सराहना, कांग्रेस ने बताया कागजी, मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई सामने - Nidar India

बजट-2026 : भाजपा ने की सराहना, कांग्रेस ने बताया कागजी, मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई सामने

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

राजस्थान विधानसभा  में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को बजट पेश किया। इसके बाद  कांग्रेस और बीजेपी दोनों की अपनी प्रतिक्रियाएं सामने आई है। बीजेपी ने जहां बजट को प्रदेश की उन्नति वाला बताते हुए सराहना की है। वहीं कांग्रेस ने इसे केवल मात्र कागजी पुलिंदा बताया है। यहां प्रस्तुत है दोनों पार्टियों से मिली प्रतिक्रियाएं।  वहीं व्यापारी वर्ग की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आई है।

यह बोले भाजपा नेता::::::::::

विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट -अर्जुनराम मेघवाल
राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री व वित मंत्री दिया कुमारी द्वारा विकसित राजस्थान की कार्ययोजना को ध्यान में रखकर ब्लू प्रिंट के रूप में लोक कल्याणकारी एवं सर्व समावेषी बजट पेश करने पर केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान सरकार को बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की यह विकसित भारत में विकसित राजस्थान की प्रभावशाली भूमिका के परिप्रेक्ष्य में उद्देश्यों की प्राप्ति एवं भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी, महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों को समृद्ध बनाने, स्वास्थ्य को मजबूत करने, युवाओं के लिए अवसरों की उपलब्धता और आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान करने वाला यह सभी प्रदेशवासियों की आशा आकांक्षाओं को पूरा करने वाला एक भविष्योन्मुखी बजट है। इस बजट में बीकानेर क्षेत्र को भी कई विकास कार्यों की सौगाते मिली है जिसके लिए मेघवाल ने आभार प्रकट किया है।

इस बजट में बीकानेर व जैसलमेर में ₹2900 करोड़ की लागत से 4830 मेगावॉट क्षमता के सौर पार्क विकसित करने का प्रावधान किया गया है जिससे मरु क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता आएगी और प्रदेश ऊर्जा समृद्धि की ओर तेज़ी से बढ़ेगा। कृषि व किसान कल्याण की दृष्टि से लगभग 280 करोड़ रु की लागत से पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर प्रणाली, कोलायत लिफ्ट नहर प्रणाली, कंवरसेन लिफ्ट नहर प्रणाली व IGNP तथा बरसलपुर शाखा में जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण व आधुनिकीकरण कार्यों की ऐतिहासिक सौगात मिली है। इसके अलावा थार सांस्कृतिक सर्किट के निर्माण से बीकानेर की कला, संस्कृति व परंपराओं को वैश्विक पहचान मिलेगी। सड़क निर्माण तथा संभागीय मुख्यालयों पर Comprehensive Mobility Plan के लागू होने से शहर की फाटकों की समस्या को निश्चित रूप से निजात मिलेगी। इसके अलावा PBM Hospital में Infrastructure सुदृढ़ीकरण का कार्य और मरीजों व उनके परिजनों को ठहरने के लिए अत्याधुनिक विश्रामगृह की स्थापना का भी प्रावधान किया गया है।

प्रदेश को उन्नति की राह ले जाएगा बजट: विधायक जेठानंद व्यास

बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानंद व्यास ने बुधवार को पेश किए गए बजट को प्रदेश को उन्नति की राह ले जाने वाला बजट बताया है। उन्होंने बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम करने के लिए स्त्रोत निर्माण, स्वच्छ जलाशय, पाइप लाइन संबंधी कार्य करवाने के लिए 750 करोड़ रुपए के प्रावधान पर प्रसन्नता जताई है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण की आमजन की मांग को बजट में स्वीकार किया गया है। इस पर 2.5 करोड़ रुपए व्यय होंगे। बीकानेर में एनडीपीएस विशेष न्यायालय की स्थापना, शहर में 132 केवी जीएसएस निर्माण की घोषणा तथा मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 1 से 17 तक की नालियों को सुदृढ़ करने के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा को स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पातल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियों वस्कुलर सेंटर की अवसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्य, एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में नवीन शिशु वार्ड और आईसीयू की स्थापना तथा जिला चिकित्सालयों में साइट्रिक चिकित्सकों के साथ साइट्रिकोलाॅजीकल काउंलसर लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही चिकित्सालयों में अतिरिक्त दवा वितरण केन्द्र खोलने तथा ओपीडी कक्षों में ई-परामर्श पर्ची जारी करने लिए डाॅक्टर्स डिजिटल डेस्क की स्थाना की जाएगी। इससे अस्तपालों की व्यवस्थाओं में और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं महिला सुरक्षा तथा आपराधिक गतिविधियों से रोकथाम के लिए चिकित्सा शिक्षा से सम्बद्ध महाविद्यालयों में इंट्रीगेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित कर इन्हें अभय कमांड सेंटरों से जोड़ने के प्रस्ताव को भी उपयोगी बताया।

विधायक ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की मरूस्थलीय संस्कृति, विरासत, जीवनशैली, लोक कला की विशिष्ट पहचान को ध्यान रखते हुए बीकानेर सहित अन्य जिलों को शामिल कर थार सर्किट बनाने की घोषणा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बीकानेर में नवीन माॅडल संदर्भ केन्द्र स्थापित करने तथा स्कूल टू वर्क व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत एक विद्यालय को उन्नत व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किए जाने के प्रस्ताव पर प्रसन्नता जताई है।

महिला सशक्तिकरण का बजट – सिद्धि कुमारी

बीकानेर बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक  सिद्धि कुमारी ने आज वित मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा महिलाओं के साथ हर वर्ग को फायदा मिलेगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पेश होने वाला यह बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख की गई 50 करोड़ की लागत से नए महिला पुनर्वास केंद्र खुलेंगे किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार का लाभ दिया जाएगा इससे 50 हजार बालिकाओं को फायदा दिया जाएगा।

विकसित भारत की सकल्पना साकार करने वाला बजट: विधायक विश्वनाथ

खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दुरदर्शी सोच के तहत वित्त मंत्री दिया कुमारी  ने जनकल्याण, सशक्त आधारभूत संरचना और समावेशी विकास की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला दूरदर्शी बजट दिया है।
यह गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों को केंद्र में रखकर तैयार यह बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रखता है।
सड़क निर्माण के विस्तार, विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, किसानों के लिए राहत एवं प्रोत्साहन योजनाओं तथा यातायात सुविधाओं के आधुनिकीकरण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और आमजन का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सशक्त बनेगा।
खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में नहरी तंत्र के जीर्णोद्धार, पेयजल,सड़क, विधुत व सोलर पार्क सहित कई घोषणाएं की इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी    धन्यवाद व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं।

विकास को मिलेगी रफ्तार– श्याम पंचारिया

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने  कहा है कि राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट पेश किया विधानसभा में बजट 2026-27 पेश कर दिया है राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस बार किसानों का विशेष ध्यान रखा है। विकास को पंख लगेंगे।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के मूल मंत्र है बजट– पंकज अग्रवाल

 

बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल में  बजट को ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के मूल मंत्र के साथ पेश गया बताया। उन्होंने कहा कि  युवाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा 50 हजार छात्रों को फायदा मिलेगा 1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषाओ की ट्रेनिंग दी जाएगी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोले जाएंगे ।

बीकानेर भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने कहा डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट दिया है यह बजट न केवल प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करेगा, बल्कि यह मुख्य रूप से आम आदमी की सुरक्षा और सुविधा पर केंद्रित होगा ‘हर घर खुशहाली’ की संकल्पना को साकार होगी।

भाजपा देहात मीडिया संयोजक देवीलाल मेघवाल ने कहा कि राजस्थान बजट 2026 जनकल्याण, सशक्त आधारभूत संरचना और समावेशी विकास की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला दूरदर्शी बजट है।
यह गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों को केंद्र में रखकर तैयार यह बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रखता है।

 

कांग्रेस ने नकारा:

बीकानेर के साथ बजट में किया शौतेला व्यवहार -बिशनाराम सियाग

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में बीकानेर की पूर्णतः अनदेखी की है। हकीकत यह है कि बीकानेर के स्थानीय आमजन को बजट से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उनके सपने केवल ख्वाब बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी खेजड़ी व गौचर भूमि छीन ली, लेकिन बदले में बीकानेर को कुछ भी नहीं दिया गया। पिछले बजट की तरह इस बार भी बीकानेर के साथ शौतेला व्यवहार किया गया है। इस बजट की  निंदा करता हूं।”

कांग्रेस नेता मकसूद अहमद ने कहा है कि राजस्थान के वित् मंत्री दिव्या कुमारी द्वारा डबल इंजन की सरकार का बजट सिर्फ़ दो घंटे पैंतालीस मिनट का बजट सिर्फ़ काग़ज़ी पुलिंदा है इस सरकार ने पिछले बजट में 2718 घोषणाएँ की थी जिसमें से लगभग 30 प्रतिशत घोषणाएँ पूरी हुई है इस बजट में शिक्षा के इन्फ्रास्ट्रक्चरके क्षेत्र में 21000 हज़ार करोड़ राशि की आवश्यकता थी लेकिन इस बजट मे ऊँट के मुँह में जीरे की बराबर बजट दिया युवा बेरोज़गार किसान आमजन को कोई राहत नहीं है।  आमजन को महँगाई से कोई राहत नहीं मिली है पिछली सरकार में सो यूनिट बिजली जो फ्री थी उसको भी बंद करने का काम किया है।
बड़े उद्योगपतियों का इस बजट में ध्यान रखा गया है लेकिन छोटे उद्योग व व्यापारीयो को नज़रअंदाज़ किया गया है।

कांग्रेस के नेता नित्यानंद पारीक ने कहा है कि यह बजट विकास का दस्तावेज नहीं
बल्कि सरकार की विफलता को छिपाने का नया आंकड़ा है। यह बजट लुभावने जुमलों और झूठी उमीदों का अंबार है। पारीक ने कहा कि बीकानेर की मूल समस्या रेल फाटकों की हे राज्य सरकार ने अपने तीसरे बजट में भी इसके समाधान की दिशा में कोई प्रावधान नहीं होना बीकानेर की जनता के साथ धोखा है। शहरी शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा भी में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए , जब की गर्मी में हालात बेकाबू हो जाते हे । बीकानेर की धूल भरी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सड़कों का पैच वर्क नई सड़कों का निर्माण कार्य खाली थोथी घोषणा है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 को निराशाजनक करार देते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता के लिए “ऊँची दुकान, फीका पकवान” साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आंकड़ों का मायाजाल है, जिसमें ज़मीनी सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है।

आरिफ ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ही घोषणाओं को ज़मीन पर उतारने में पूरी तरह विफल रही है। पिछले दो वर्षों में की गई अधिकांश घोषणाएं आज भी काग़ज़ों में ही सिमटी हुई हैं। यह स्थिति सरकार की कार्यशैली, नीयत और प्रतिबद्धता—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार का कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप नहीं है।

कांग्रेस नेता नितिन वत्सस ने कहा है कि बजट में स्थायित्व और मजबूती का अभाव  है। पुरानी घोषणाओं को धरातल पर उतारा ही नहीं और नई घोषणाएं के लिए कोई ठोस कार्य योजना ना होना ये साबित करता है कि बजट बनाते वक्त शायरियों पर कार्य किया ना कि उसकी गंभीरता पर।
बढ़ते अपराध खासतौर से महिला सुरक्षा पर कोई प्रावधान नहीं होना यह साबित करता है कि महिलाओं की सुरक्षा भाजपा की महती जिम्मेदारी नहीं है। गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा और तय लाइटें राजस्थान के विस्तारित क्षेत्रों को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा बराबर है। यह बजट प्रभावहीन और उदासी भरा मजबूरी वाला बजट है

युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास ने कहा है कि भजन लाल सरकार का तीसरा बजट आंकड़ों का जाल मात्र है। इसका ना कोई विजन और ना कोई दिशा और दशा। बीकानेर एक बार फिर खाली हाथ रहा है। जनता बीजेपी को वोट देकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मंत्रियों से लेकर विधायकों तक ने बजट से जुड़े सुझाव लिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह बजट अब तक का सबसे निराशाजनक बजट है, जिसमें हर वर्ग खाली हाथ है।

यह बोले व्यापारी…

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने राजस्थान बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि युवाओं को खुद का स्टार्टअप लगाने के लिए 10 लाख रूपये तक के लोन पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा से राजस्थान में औद्योगिक विकास को बल मिलेगा |
नई इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए ऋण लेने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को 15 करोड़ रूपये तक की मार्जिन मनी उपलब्ध करवाना औद्योगिक हित में है |
उद्योगों के लिए जमीन आवंटन की डायरेक्ट अलोटमेंट पॉलिसी को दिसम्बर 2026 तक बढाना प्रसंसनीय है |
छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को राहत देने के लिए संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले की सुविधा शुरू करने हेतु 350 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाना नए छोटे और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए सराहनीय कदम होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *