बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शहर में पुष्करणा समाज की ओर से आयोजित होने जा रहे पुष्करणा सावे (सामूहिक विवाह) को लेकर भतरी परकोटा क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश, सड़क और नालियों की मरम्मत सहित माकूल व्यवस्थाएं कराने की बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने उठाई है।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने जिला प्रशासन से आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
यह मांग प्रशासन ने रखी…
मुख्य मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था और सजावट,सुदृढ़ कानून व्यवस्था, स्पेशल स्क्वॉड की तैनाती एवं यातायात प्रबंधन,तीन पारियों में सफाई व्यवस्था, नालियों की मरम्मत एवं नियमित स्वच्छता,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (DSO) के माध्यम से राशन डिपो से कम दरों पर खाद्यान्न उपलब्धता,आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं जैसे मोबाइल मेडिकल वैन, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार,एलपीजी सिलेंडर की समुचित व्यवस्था,डेयरी उत्पादों की उपलब्धता के लिए अस्थाई डेयरी बूथ एवं दूध टैंकर की व्यवस्थासुनिश्चित की जाए।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, कमल कल्ला, विक्की जैन, कमल बोथरा, मेघाराम गोदारा, प्रेम जोशी, रामदयाल सारण, रविन्द्र शर्मा, सुशील यादव, शांतिलाल कोचर आदि मौजूद रहे ।






