पुष्करणा सावा : बारहगुवाड़ मोहल्ला विकास करेगी विष्णु रूपी दूल्हे का सम्मान - Nidar India

पुष्करणा सावा : बारहगुवाड़ मोहल्ला विकास करेगी विष्णु रूपी दूल्हे का सम्मान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे में विष्ण रूप में निकलने वाले दूल्हों का कई संस्थाएं सम्मानित करेगी। इसी कड़ी में बाराहगुवाड मौहल्ला विकास समिति और राजधानी एकता मंडल की ओर से विष्णुरूपी दुल्हो का सम्मान 10 फरवरी को 5 बजे से किया जाएगा। इसको इसमें प्रथम दुल्हे को 11000/- का नकद पुरस्कार और  मिलटन का मिक्सर ज्यूसर दिया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले दूल्हे को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार और हॉटकेस और तीसरे स्थान पर रहने वाले दूल्हे को 3100 रुपए नकद मिल्टन की पानी केतली दी जाएगी।

 गणेश परिक्रमा भी होगी सम्मानित

गणेश परिक्रमा के दौरान 9 फरवरी को प्रथम महिलाओं की छींकी जो बारहगुवाड चौक से निकलेगी, उन 11 महिला छींकी को सम्मानित कर विशेष उपहार दिया जाएगा।

पोस्टर का हुआ विमोचन…

भैरूंरतन पुरोहित(बीआर सूरदासाणी) ने बताया कि संस्थान के पोस्टर का विमोचन आज पंडित जुगल किशोर ओझा, रोडा महाराज, ईश्वर महाराज जमनजी छंगाणी, गोपीकिशन छंगाणी के सान्निध्य में किया गया। इस मौके पर पार्षद दुर्गादास, सत्यनारायण छंगाणी, विकास, मुकेश, माणक लाल, प्रेमरतन छंगाणी, सत्यनारायण बोहरा, विमल, कालू छंगाणी, भागी देरासरी, नटवर छंगाणी, अशोक छंगाणी, वासुदेव छंगाणी, मनीष छंगाणी, राजकुमार छंगाणी, जगमोहन पुरोहित आदि मौजदू रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *