बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बज्जू थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो मोटरसाइकिलें बरामद की है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप था कि 25 जनवरी को दिनेश पुत्र माणकराम बिश्नोई, उम्र 31 साल निवासी नगरासर के घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल को रामनिवास और उसका छोटा भाई कमल बिश्नोई चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में दिनेश ने पुलिस के समक्ष रिपोर्ट पेश की थी।
इसके बाद से पुलिस छानबीन में जुट गई। बज्जू थाना पुलिस के प्रभारी जगदीश प्रसाद के निकट सुपरविजन में धर्मवीर हैड कानि. के साथ पुलिस टीम ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शख्स रामनिवास उर्फ रामा पुत्र पप्पूराम विश्नोई उम्र 22 वर्ष, निवासी नगरासर और कमल किशोर पुत्र पप्पुराम विश्नोई, उम्र 20 वर्ष, निवासी नगरासर को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी हुई मोटरसाइकिल के अलावा अन्य एक ओर मोटरसाईकिल भी बरामद की है।






