बीकानेरNidarIndia.com ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं को स्कूल से जोडऩे के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से प्रवेश तिथि में बढ़ोत्तरी की है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार कक्षा 9 से 12 वीं तक में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी, इसको बढ़ाकर अब ३१ अगस्त कर दिया गया है। ताकि नामांकन में वृद्धि और अनामांकित और ड्रॉप आउट बच्चें शिक्षा से वंचित नहीं रहे, जबकि कक्षा 1 से 8 तक के लिए पूरे सत्र प्रवेश जारी रहेगा।





