-पंडित गोरखा महाराज ओझा वेद प्रचार संस्थान का आयोजन
कोलकाता, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
पंडित गोरखा महाराज ओझा वेद प्रचार संस्थान कीओर से लिलुआ के शांति नगर ग्राउंड में आयोजित श्री हरि हर हनुमंत महायज्ञ की पूर्णाहुति पर माहौल भक्तिमय हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। विद्वान विप्रो ने चारों वेदों की मंत्र ऋचाओं से पूरे वातावरण में आस्था और श्रद्धा का रस घोल दिया। मंत्रों के साथ महायज्ञ की आरती से पूर्व धर्म की जय हो।अधर्म का नाश हो! साथ ही गौ माता की रक्षा के गगनचुंबी नारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर याज्ञिक सम्राट पंड़ित दाऊलाल ओझा ने कहा कि बीकानेर में गोचर बचाने के लिए साधु-संत लगातार प्रयास कर रहे हैं, उनको आंदोलन करने पड़ रहे है, गोचर संरक्षण के आंदोलन को पूरा समर्थन करते हैं।
आयोजन में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोका नन्द भारती महाराज बीकानेर राज गुरु भी शामिल हुए। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश कुमार पांडेय, बीकानेर पांडित्य जगत के रत्न मोती लाल ओझा, यज्ञ सागर ग्रंथ रचयिता पुत्री श्रीमती जेठा देवी छंगाणी भी मौजूद रही।


महायज्ञ के प्रधान यजमान कुशल सरिता टेकरीवाल, मुख्य दाऊ लाल, सरला देरासरी, प्रवीण सानू मोहता, विमला देवी गोयल , गोपाल प्रसाद, मंजू अग्रवाल , सुरेन्द्र अग्रवाल-अंजू अग्रवाल,वरिष्ठ यजमान गोपाल-विजय लक्ष्मी व्यास, मनोज-सुमन आचार्य, भगवान दास भाऊ मंजू हर्ष, आदित्य-अनीता माहेश्वरी, दीपक -सोमा अग्रवाल, महेश प्रेमलता कोलाणी, गोपाल विजय लक्ष्मी हर्ष के साथ कुमारी मधु मोहता आदि कई श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति पर अपनी भागीदारी निभाई।

मौके पर समाज सेवी संजू बर्मन -सुनीता बर्मन,जेठमल रंगा, अशोक भादानी, महेंद्र जोशी, शीतल हर्ष , मयंक व्यास (सन सिटी)भी उपस्थित रहे।
महायज्ञ के सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए ब्रम्हा जयश्री कृष्णा छंगाणी, चंदन अर्जुन छंगाणी, श्रीकांत छंगाणी, रवि छंगाणी कार्यकांडी, दीप सागर, आकाश ओझा, गणेश जोशी , बिट्ठल जोशी, बलदेव छंगाणी, प्रकाश मोनू ओझा आदि सक्रिय रहे।
महायज्ञ के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में प्रवक्ता शिव प्रकाश ओझा ने कथा का वावन किया। महायज्ञ के प्रधानाचार्य अध्यक्ष पंडित दाऊ ओझा झालापट्टा यागिक सम्राट ने समस्त पदाधिकारियों के साथ यज्ञ के यजमानों सहित समस्त लिलुआ एवं शांति नगर निवासियों का आभार व्यक्त किया ।






