बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी, डोडा पोस्त और शराब सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना शेरूणा

शेरूणा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6.46 ग्राम एमडी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाना उप अधीक्षक निकेत कुमार पारीक और थाना प्रभारी संध्या ने जाब्ता सहित दिबश देकर सुडसर में अंडर ब्रिज के पास विजयपाल पु9 गिरधारीलाल, उम्र 32 साल को 06.46 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि आईजी हेमंत शर्मा की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस थाना हदां : अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

हदां पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे देशी शराब के 96 पव्वे जब्त किए है। साथ ही वाहन को कब्जे में लिया है।
संग्रामसिहं वृताधिकारी वृत कोलायत व थानाधिकारी इमीचन्दब के निर्देशन में की गई कार्रवाई में नादंडा, हदां थाना क्षेत्र निवासी राजेन्द्र सिंह को अवैध शराब के 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में नारायणदान हैडकानि,सुखवीर कानि, कालुराम कानि,कर्मसिहं कानि ने गश्त करते समय खारिया मलीनाथ की तरफ से आ रही कार से इस आरोपी दबोच लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रकाशचन्द को सौंपा है।
पुलिस थाना नोखा : अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार
नोखा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा-पोस्ती सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में राकेश भादू पुत्र मनफूलाराम,बिश्नोई,उम्र 32 साल निवासी रोडा को ढाणी रोही कंवलीसर से 32 किलो 477 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका व चूरा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना हदां
अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हदां की प्रभावी कार्यवाही ।
अवैध देशी शराब 96 पव्वा जब्तक कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्ती वाहन ग्न्ट 500 को किया गया जब्तो ।
आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।
कार्यवाहीः. दिनांक 16ण्01ण्2026 को महानिरीक्षक पुलिसए बीकानेर रेंजए बीकानेर श्री हेमन्त शर्मा तथा श्री कावेन्द्र सिह सागर पुलिस अधीक्षक बीकानेर तथा श्री बनवारीलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण व श्री संग्रामसिहं वृताधिकारी वृत कोलायत व थानाधिकारी श्री इमीचन्दब पुण्नि पुलिस थाना हदां के निर्देशन मे श्री नारायणदान हैडकानि 214 मय श्री सुखवीर कानि 1842एश्री कालुराम कानि 1970ए श्री कर्मसिहं कानि 2048 मय गाडी सरकारी के दौराने गश्तर खारिया मलीनाथ की तरफ से आ रही कार ग्न्ट500 से आरोपी राजेन्द्रसिहं को अवैध देशी शराब के 96 पव्वे सहित गिरफतार कर प्रकरण आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान श्री प्रकाशचन्द सउनि पुलिस थाना हदां द्वारा जारी है ।
गिरफ्तार आरोपीः. राजेन्द्रसिहं पुत्र जसवन्तसिहं राजपुत उम्र 19 साल निवासी नान्दङा पुलिस थाना हदां जिला बीकानेर
विशेष भुमिका पुलिस टीमः. श्री नारायणदान हैडकानि 214ए श्री कर्मसिहं कानि 2048ए श्री कालुराम कानि 1970ए श्री सुखवीर कानि 1842 पुलिस थाना हदां जिला बीकानेर।
पुलिस थाना नोखा
अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना नोखा की प्रभावी कार्यवाही ।
अवैध मादक पदार्थ 32ण्477 किलोग्राम डोडा पोस्ती जब्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।
कार्यवाही पुलिसः-श्री हेमन्त शर्मा आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर द्वारा नवयुवको का भविष्य बर्बाद होने से रोकने व आमजन में नशा के सेवन को रोकने हेतु मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्दशानुसार मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड के दौरान श्री जरनैल सिंह आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी श्री अरविन्द कुमार भारद्वाज पुलिस निरीक्षक के निर्देशानुसार थाना से टीम गठित कर मादक पदार्थ तस्कर राकेश भादू पुत्र मनफूलाराम जाति बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी रोडा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर की ढाणी रोही कंवलीसर से 32 किलो 477 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका व चूरा बरामद किया जाकर आरोपी राकेश भादू को गिरफतार किया जाकर कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्व किया तथा आरोपी से मादक पदार्थ कहां से खरीदकर कर लाया था व किसे देना था के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम- 01. श्री तनसुखराम उप निरीक्षक पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर ।
02. श्री रामेश्वर कानि 985 पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।
03. श्री रामेश्वर कानि 467 पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।
04. श्री सतीश कुमार कानि 1065 पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर
नोट- श्री रामेश्वर कानि 985 व श्री तेजराम कानि 1184 का कार्यवाही में अहम भूमिका रही है।






