बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज।

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का रानी और जवाईबॉध स्टेशनों पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16533, जोधपुर -साबरमती 14 जनवरी से रानी स्टेशन पर 08.42 बजे आगमन व 08.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16534, साबरमती-जोधपुर 13 जनवरी से रानी स्टेशन पर 10.54 बजे आगमन व 10.56 बजे प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक ट्रेन 14 जनवार से जवाईबॉध स्टेशन पर 14.23 बजे आगमन व 14.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक – गांधीनगर कैपिटल 15 जनवरी से जवाईबॉध स्टेशन पर 10.05 बजे आगमन व 10.07 बजे प्रस्थान करेगी।
लिंक रेक की देरी के कारण अजमेर-जबलपुर ट्रेन रहेगी रिशड्यूल
गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर 08 जनवरी को अजमेर से अपने निर्धारित समय 15.20 बजे के स्थान पर 02 घंटे की देरी से 17.20 बजे प्रस्थान करेगी।






