आस्था : भागवत कथा में छाया नंदोत्सव का उत्साह, भक्तिमय हुआ माहौल - Nidar India

आस्था : भागवत कथा में छाया नंदोत्सव का उत्साह, भक्तिमय हुआ माहौल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नया शहर क्षेत्र में चंपा बाई बागेची के समीप डॉ.भगवान दास किराड़ू निवास पर भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। गुरुवार को कथा प्रसंग में नंदोत्सव मनाया। इस दौरान बाल कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। इसमें बाल कृष्ण का रूप रुद्रांश आचार्य ने धरा और नंद बाबा के रूप में मोहित पार्थ किराडू ने भागीदारी निभाई।

इस दौरान पूरा परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी। महिलाओं ने थालिया बजाकर कान्हा के जन्म की खुशियां जताई।

पंडित भंवर लाल व्यास ने कहा कि  भगवान कृष्ण ने बाल रूप में कई लीलाएं की है। बाल रूप ईश्वर का नाम ही भाव सागर से पार करने वाला है। पंड़ित व्यास ने कथा की सप्रसंग कृष्ण के जीवन की कई अलग-अलग कथाओं की व्याख्या की। नगेंद्र नारायण किराडू ने बताया कि कथा के अंतिम दिन संगीत संध्या का आयोजन होगा । इसमें संगीतज्ञ संतोष जोशी ,गिरीराज जोशी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

इस अवसर पर हरिनारायण पुरोहित, गायत्री देवी किराडू ,चंद्र कला किराडू , डॉ.राज नारायण व्यास,शोभा व्यास, वेंकटेश व्यास,गौरव पुरोहित, किरण पुरोहित, गंगा देवी किराडू,गिरिजा पुरोहित, उषा पुरोहित, माया पुरोहित, मीनाक्षी भदानी, उपासना व्यास, सौम्या आचार्य ,दिव्य वाणी बिस्सा, सुरभि बिस्सा , पूजा किराडू, रीतिका किराडू, जयश्री व्यास, हर्षिता व्यास, पूर्वा व्यास, दीपाली व्यास, मोहित पार्थ ,उत्कर्ष किराडू, दीक्षा व्यास, रुद्र व्यास , तनुष व्यास , दक्ष्य व्यास ,शिवम् पुरोहित ,ओजस व्यास ,प्रगति व्यास ,वांशिका पुरोहित, जितेशा व्यास , गार्गी किराडू , वेदांग व्यास सहित बड़ी संख्यां में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *