रेलवे : यात्रियों को मिलेगी सुविधा, इन 4 ट्रेनों में बढ़ाए अस्थायी कोच - Nidar India

रेलवे : यात्रियों को मिलेगी सुविधा, इन 4 ट्रेनों में बढ़ाए अस्थायी कोच

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ट्रेनों में यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने चार ट्रेनों में अस्थायी कोच की बढ़ोत्तरी कर रहा है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से 03 से 31 जनवरी तक एवं साईनगर शिर्डी से 04 जनवरी से 01 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से 03  से 31 जनवरी तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 04 जनवरी से 01 फरवरी तक 03 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर- बान्द्रा टर्मिनस अजमेर से 04 से 25 जनवरी तक और बान्द्रा टर्मिनस से  05 से 26 जनवरी तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर स्पेशल अजमेर से  07 से 28 जनवरी तक एवं सोलापुर से  08 से 29 जनवरी तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *