खेल : हॉकी में स्पोट्स स्कूल के छात्र जितेन्द्र सिंह का राजस्थान की टीम में चयन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद हॉकी( 14 वर्ष ) आयु वर्ग में छात्रों की प्रतियोगिता  22  से 27 दिसम्बर तक टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र जितेन्द्र सिंह का राजस्थान दल में चयन हुआ है। स्कूल हॉकी खेल के प्रशिक्षक गोविन्द पुरोहित ने बताया कि सीवाना बालोतरा में आयोजित चयन प्रशिक्षण शिविर में होनहार छात्र जितेन्द्र ने उम्दा प्रदर्शन किया था। इसके चलते इस छात्र को राजस्थान के बेस्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल कूद स्टॉफ, शैक्षणिक स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही छात्र एवं हॉकी प्रशिक्षक कैलाश दान, गोविन्द पुरोहित को बधाई दी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *