आस्था : भैरवाष्टमी पर कल होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान, शिव शक्ति साधना पीठ में होगी विशेष पूजा-अर्चना, शामिल होंगे अभिनेता अमर उपाध्याय - Nidar India

आस्था : भैरवाष्टमी पर कल होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान, शिव शक्ति साधना पीठ में होगी विशेष पूजा-अर्चना, शामिल होंगे अभिनेता अमर उपाध्याय

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

भैरवाष्टमी का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भैरव मंदिरों में विशेष तेलाभिषेक, पूजन, भैरव पाठ और छप्पन भोग के आयोजन होंगे। रात को भक्ति संगीत के कार्यक्रम होंगे। भैरवाष्टमी पर सुबह से ही बाबा भैरव नाथ का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूजन होंगे। रात को कई भंडारे के आयोजन होंगे।

कोड़मदेसर भैरव बाबा के विशेष पूजन होंगे। मध्य रात्रि को तेलाभिषेक के बाद आरती होगी। वहीं सियाणा गांव स्थित भैरव बाबा मंदिर,शहर में शिवशक्ति साधना पीठ, ठंगाल भैरव,कृपाल भैरव, नत्थूसर बास स्थित भैरव मंदिर, सूरदासाणाी बागेची, तोलियासर भैरव बाबा, बद्री भैरव, लालीमाई पार्क स्थित राजासर भैरव मंदिर सहित ही गली-मोहल्लों में स्थित भैरव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भैरव बाबा के चूरमे का भोग लगाया जाएगा।

शिवशक्ति साधना पीठ में विशेष पूजन-शृंगार

नत्थूसर गेट बाहर स्थित पंड़ित मनमोहन किराड़ू की तपोस्थली शिवशिक्त साधना पीठ में कल सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मुम्बई प्रवासी पंड़ित प्रदीप किराड़ू के सान्निध्य में वेद पाठी ब्राह्मण भैरव बाबा के पाठ होंगे। सुबह पंचामृत से  भैरव बाबा को स्नान कराया जाएगा।

शृंगार पूजन के बाद आरती होगी। किराड़ू ने बताया कि रात्रि में भक्ति संगीत संध्या होगी। साथ ही बाबा भैवरनाथ का विशेष पूजन और शृंगार के बाद आरती होगी। इस मौके पर “सास भी कभी बहू थी..फेम अभिनेता अमर उपाध्याय भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *