रेलवे : भारी पड़ेगा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना, ऐसे तत्वों के खिलाफ रेलवे लेगी बड़ा एक्शन - Nidar India

रेलवे : भारी पड़ेगा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना, ऐसे तत्वों के खिलाफ रेलवे लेगी बड़ा एक्शन

बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज।

सोशल मीडिया पर से रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वालों पर अब नकेल कसी जाएगी। इसके लिए  रेलव एक्शन में आ गई है। खासकर त्योहारों के सीजन में सोशल मीडिया पर यात्रियों में भ्रम पैदा करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, इसके बाद रेल मंत्री के निर्देश पर अब रेलवे प्रबंधन ने इस पर निगरानी शुरू की है।

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने जा रही है। इस त्योहार के सीजन में  कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स  पर पुरानी या भ्रामक वीडियो वायरल कर  यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाया जा  रहा है।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि अब तक  20 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे द्वारा सोशल मीडिया पर 24 घंटे  मॉनिटरिंग कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

रेलवे ने सभी सोशल मीडिया यूजर से अपील की है कि बिना तथ्यों की जांच किए स्टेशनों पर भीड़भाड़ एवं अन्य वीडियो को साझा करने से बचें। रेलवे का  यात्रियों से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक रेलवे नोटिफिकेशन और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स  X, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब @RailMinIndiaपर ही भरोसा करें।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *