बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर दीपावली के दिन 21 अक्टूबर को एक शिफ्ट में काम किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चूरू आरक्षण केन्द्रों पर केवल एक शिफ्ट में 08:00 बजे से 14:00 तक आरक्षण कार्य किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में बीकानेर मंडल के यात्रियों से अनुरोध है, कि उक्त सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा के लिए आरक्षण समय से करवायें।





