आस्था : भैरूंजी का किया शृंगार, बड़ी संख्या में पैदल गए जातरू, जागरण का हुआ आयोजन - Nidar India

आस्था : भैरूंजी का किया शृंगार, बड़ी संख्या में पैदल गए जातरू, जागरण का हुआ आयोजन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जाग-जाग रे कोड़ाणा भैरूं…चकमक करते बणो चूरमो…चेलकियो की सहाय करे बाबा कोड़ाणे रो नाथ… बोल भैरूंनाथ बाबा की जय…सरीखे जयकारों की गूंज। घंटा-शंख की करतल ध्वनि। यह नजारा था शुक्रवार को कोड़मदेसर गांव का। जहां बाबा भैरव नाथ के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

अवसर था बाबा भैरवनाथ के मेले के दूसरे दिन का। आज भी हाथों में ध्वजाएं लिये और जयकारें लगाते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों से पैदल ही कोड़मदेसर पहुंचे। तो बड़ी तादाद में लोग ऊंटगाड़ों से भी भैरव बाबा के मंदिर पहुंचे, जहां पर तेल-सिन्दुर चढ़ाया, नारियल-मिश्री, इमरती का भोग लगाया। भैरव बाबा के दर पर शीश झुकाकर मन्नतें मांगी।

सेवादार भी रहे मुस्तैद…

कोड़मदेसर जाने वाले आस्थावान पैदल श्रद्धालुओं कीे सेवा में बड़ी संख्या में सेवादार मुस्तैद थे। कई स्थानों पर पदयात्रियो के लिए शीतल जल, शिकंजी, चाय-नाश्ता की सेवाओं के लिए शिविर लगाए गए। कोड़मदेसर के रास्ते में मावडियो जी मंदिर के समीप पुलिया के नीचे बिग-बी सेवा समिति की ओर से पैदल यात्रियों के लिए शीतल जल, नींबू की शिकजी और नीम्बूरसक की गाे लियों की सेवाए दी गई। उदय व्यास ने बताया समाजसेवी दिवंगत भगवान दास व्यास की स्मृति में यह सेवा लगाई गई है। मंडल के सदस्य राकेश व्यास ने बताया भगवान दासजी खुद भैरवनाथ के भक्त थे और वह हर साल मेले में नींबू रस की गोलियां वितरित करते थे।
सेवा कार्य में मनोज कुमार छंगाणी, विसंबर पुरोहित, आयुष व्यास, हर्षवर्धन व्यास, पंडित कुमार दत, मनीष व्यास सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

कृपाल भैरव मंदिर में बही भक्ति की सरिता

रामपुरिया जैन कॉलेज के पीछे स्थित श्री कृपाल भैरव नाथ में विशेष शृंगार पूजन, तांडव स्त्रोत, हवन, नव ग्रह पूजन, जोत महाआरती की गई। इस अवसर पर सैकड़ो भक्तों ने महा आरती में शिरकत की। बाल गोपाल, महिलाएं और भक्तगण भैरवनाथ की आरती के साथ ही प्रसाद लेने भी पहुंचे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अजयसिंह पवार ने बताया तांडव स्त्रोत नवगृह पूजन हवन, अभिषेक दूध दही, घृत पंचामृत आदि से पंडित महेश जोशी (चिया महाराज), भोपा गिरधारी पवार, अनूप पंवार, दिनेश गहलोत, हुकमसिंह तवर, बाबू, हरीमोहन एडवोकेट अनिल श्रंगार में किया।
हवन में तेजसिह-दुर्गा, प्रभसिंह-पूजा, अशोज आशा, नेमीचन्द मीना व मंजू पंचार परिवार में किया। मंदिर में ध्वजा, चेल्सी, दिव्या, भावना आदि ने चढ़ाई। छप्पन भोग प्रसाद भडारे का आयोजन पंवार परिवार द्वारा किया गया।

रात्रि जागरण मास्टर भगवानदास परिहार के नेतृत्व में गायक कलाकार  किशनकांत पुरोहित,  शंकर व्यास, मुकेश सारस्वत, रूप किशोर व्यास, पवन पंवार (कृष्णा),  काना महाराज ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

महा आरती में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, संरक्षक खूमराज पवार, सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, कवि राजाराम स्वर्णकार, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार, शिक्षाविद् भगवान दास परिहार, सत्यनारायण पंवार, नागेश्वर जोशी शामिल हुए।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *