क्राइम : लूट का आरोपी गिरफ्तार, नया शहर थाना क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम - Nidar India

क्राइम : लूट का आरोपी गिरफ्तार, नया शहर थाना क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीते दिनों पारीक चौक क्षेत्र में राह चल रहे एक शख्स को रोककर दो युवकों ने लूटपाट की थी, इस मामले में नया शहर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंगला नगर निवासी अनुरोग सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो सात अगस्त की सुबह करीब पांच बजे अपने भाई को स्टेशन छोड़कर आ रहे थे,

इसी दौरान पारीक चौक से रामनाथ सदन की ओर जाने वाली गली में दो युवक आए और जबरन परिवादी की जेबे तराशने लगे, जब जेब से कुछ नहीं मिला, तो ईंट उठाकर डराया और कानों में पहनी चार ग्राम सोने की बालिया छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कांनिस्टेबल श्रवण सिंह को सौंपी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के सान्निध्य में टीम ने तलाश शुरू की और मुखबीर की सूचानाओं, सीसी टीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में मोहल्ला भिश्तियान निवासी 22 वर्षीय जहीर पुत्र तालिब हसन को दस्तायाब किया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *