बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डॉमिनेंस अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में लिप्त अपराधी प्रवृति के लोगों की धरपकड़ की है।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, बीकानेर ओमप्रकाश,जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर सौरभ तिवाडी, कैलाश सिहं सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण के सुपरविजन में 01 दिवसीय विशेष अभियान वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेन्स के तहत कार्र्वाई की गई थी।

इसके लिए बीकानेर पुलिस की 366 पुलिस बल की 75 टीमों ने 397 स्थानों पर दबिश देकर चैकिंग की कार्यवाही की गई। पांचू थाना द्वारा Ndps act के तहत 01 अभियोग दर्ज कर 19.765 Kg डोडा पोस्त मय परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार जब्त कर आरोपी रामकिशोर पुत्र रामस्वरूप जाति बिशनोई उम्र 32 साल निवासी सांईसर पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान 17 स्थाई वारंटी व 06 अजमानतीय प्रकरणों में एवं 26 व्यक्तियों को धारा 170 bnss के तहत गिरफ्तार किया गया





