बीकानेर : डंपर ने मारी बिजली पोल को टक्कर, एक नागरिक की सजगता से टला बड़ा हादसा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

तुलसी सर्किल पर गुरुवार रात को एक ओवरलोड डंपर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे 4 खंभे बुरी टूट गए, उसी समय वहां से गुजर रहे एक सजग नागरिक ने इस बारे में बिजली कंपनी को सूचना दी। इसके बाद तत्परता के साथ बीकेईएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात्रि 11.30 बजे ओवरलोड एक डंपर ने तुलसी सर्किल पर खंभे को टक्कर मार दी जिससे उस खंभे से जुड़े चार खंभे टूट गए, इसकी जानकारी एक सजग नागरिक कुशाल सिंह ने बिजली कंपनी को दी।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना की गई। टीम ने सबसे पहले तुलसी सर्किल स्थित ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद की। टीम ने रात को टूटे खंभों से संबंधित क्षेत्र को छोड़कर अन्य हिस्सों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। सुबह 05 बजे टीम ने पहले टूटे खंभों को हटाया और नए खंभे लगाने का काम शुरू किया। शाम 4.30 बजे तुलसी सर्किल फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *