क्राइम : अवैध मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, डोडा पोस्‍त छिलका व चूरा  जब्त  

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।              

पांचू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 1.500 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका और चूरा जब्त किया है। साथ ही एक ट्रक भी बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

थाना अधिकारी रामकेश मीणा ने टीम के साथ नाकाबन्‍दी के दौरान आरोपी बलजिन्दर सिंह पुत्र लालसिंह जट सिख, उम्र 40 साल, निवासी गली न. 26 नियर रेलवे फाटक, उदमसिंह नगर, भटिण्डा को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 01.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्‍त छिलका व चुरा और परिवहन में काम लिया गया वाहन ट्रक को जप्त किया है।

यह टीम रही सक्रिय:

इस कार्रवाई में रामकेश मीणा उनि थानाधिकारी,  रामनिवास एचसी   लीलाराम कानि,अमित कुमार कानि, मनोज कुमार कानि. गणेशाराम डीआर कानि. शामिल रहे।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *