बीकानेर : विद्यार्थियों को सिखाई जाएगी तीरंदाजी की बारिकियां, योग का दिया जाएगा प्रशिक्षण

नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, 100 विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से  15 अप्रैल से 25 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें  स्कूल व कॉलेज स्तर के 100 विद्यार्थियों को एक साथ विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह बीकानेर में अपनी तरह का पहला समर कैंप होगा जिसमें इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एकसाथ तीरंदाजी, योग व फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

फाउंडेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सर्वांगीण विकास में सहायता करना है। कैंप में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, आत्मविश्वास निर्माण और शारीरिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में 10 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया जाएगा। विशेष बात यह है कि 100 प्रतिभागियों में सर्वाधिक संख्या में बालिकाओं को रजिस्ट्रेशन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे बेटियों को भी खेलों व फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। कैंप में तीरंदाजी, योग व फिजिकल फिटनेस के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं।अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए 9950811465 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *