बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में नाबालिग को घर से जबरन उठाने का एक मामला दर्ज कराया गया है। परिवादी कुनपालसर निवासी भींयाराम पुत्र डालूराम ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि गांव के राजूराम,मुनीराम, भरत, लाला, मुकेश मेघवाल व अन्य ने आठ मार्च को धारदार हथियारों से लैस होकर दो पिकअप गाड़ियों में उसके घर पर आए और उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन घसीटकर गाड़ी में डाल लिया।
परिवादी और उसकी पत्नी ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो, उन्होंने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे परिवादी की पत्नी के सिर व कमर में चोटें आई है। वहीं प्रार्थी को मोबाइल भी छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





