बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

लालगढ़ स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की अस्पताल में आज चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। लालगढ के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमिन्दर कौर के मार्गदर्शन में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार इस दौरान नियमित रक्त जांच के अलावा बी.एम.डी.( हड्डियों की जांच) व पी.एफ.टी. (फेफड़ों से सम्बंधित रोगों) की जांच की गई। शिविर में प्रधान कार्यालय से आए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक, डा.पी.सी.मीना ने सराहना की। शिविर में 63 अधिकारी व उनके परिवारजन लाभान्वित हुए।
Post Views: 161






