बीकानेर : मंडल अध्यक्ष मेघवाल का किया स्वागत किया - Nidar India

बीकानेर : मंडल अध्यक्ष मेघवाल का किया स्वागत किया

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल का शहर युवा मित्र मंडल की और से आज स्वागत किया गया। मंडल के पदाधिकारियों इसके लिए पार्टी के उच्च नेतृत्व का आभार जताया है। साथ ही खुशी जताई। मंडल के सदस्यो ने कहा कि पार्टी के सेवक के रूप प्रकाश मेघवाल सदैव तत्पर रहता है।

यही वजह है कि आज मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर शिव शंकर सोलंकी ने कहा कि प्रकाश मेघवाल एक अर्से से सभी वर्ग को साथ लेकर चलते है, सभी के कार्य करने के लिए तत्पर रहते है, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *