बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


फोटोग्राफी जगत में नगर के ख्यातिनाम “बसंत स्टूडियो” की तीसरी शाखा का आज बसंत पंचमी के अवसर पर हर्षों के चौक में शुभारंभ हुआ। सुपर बसंत स्टूडियो के नाम से शुरू हुए नए प्रतिष्ठान में फोटोग्राफी के अत्याधुनिक उपकरणों, बेहतरीन क्वालिटी के कैमरे, नई डिजिटल तकनीकी का लाभ मिलेगा। नए प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन कुल गुरु पंड़ित बलदेव दास ओझा और शिक्षा विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हनुमान प्रसाद व्यास ने फीता काटकर किया। इस मौके पर संचालक चंद्र शेखर व्यास, राजा बाबू, आनंद व्यास, चोर सा ने बताया कि यहां पर फोटोग्राफी में आए बदलाव और नई उत्तम तकनीकी का फायदा मिलेगा।


इंडोर और आउटडोर दोनों तरह की फोटाेग्राफी की जाएगी। हनुमान प्रसाद व्यास ने बताया कि नगर में बीते पांच दशक से भी ज्यादा समय से बसंत स्टूडियो अपनी ख्याति और लोगों के विश्वास के पैमाने पर खरा रहा है। उसी ख्याति को कायम रखते हुए सुपर बसंत स्टूडियो का शुभारंभ किया गया है। यादवेन्द्र और धीरज व्यास ने बताया कि बसंत स्टूडियो तेलीवाड़ा और जनता प्याऊ के बाद अब भीतरी परकोटे में अपनी तीसरी शाखा खोल दी है। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग और फाेटोग्राफी जगत से जुडे लोग शामिल हुए।








