शिक्षा : डीपीसी की मांग को लेकर धरने का 47 वां दिन, शिक्षा सचिव से की वार्ता - Nidar India

शिक्षा : डीपीसी की मांग को लेकर धरने का 47 वां दिन, शिक्षा सचिव से की वार्ता

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

डीपीसी की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का धरना 47 वें दिन भी जारी रहा।  प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशक  सीताराम जाट से मुलाकात की। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक  ने अवगत कराया कि आज शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल से चर्चा हो चुकी है, निदेशालय का पत्र शिक्षा ग्रुप-2 से कार्मिक विभाग को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है, कार्मिक विभाग से स्वीकृती जारी होते ही डीपीसी का कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरने के दबाव के कारण संघ की मांगों पर उच्च स्तरीय हलचल बढ़ गई है। धरने पर प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में जितेन्द्र गहलोत, राधेश्याम थानवी फलौदी, दिनेश कुमार फलौदी धरने पर बैठे और समर्थन में राजेश व्यास पारीक, बसन्त राय, शशि कुमार चैधरी, नारायण दास रंगा, कैलाश ओझा, बंशीलाल जोशी, रामसिंह सिसोदिया, शरद चैधरी, जगदीश सुथार आर.सी. बाल्मिकी (चन्द्र हिन्दुस्तानी), प्रवीण गहलोत आदि शामिल रहे।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *