देशनोक की मुख्य सड़क का होगा कायापलट, निर्माण की स्वीकृति जारी - Nidar India

देशनोक की मुख्य सड़क का होगा कायापलट, निर्माण की स्वीकृति जारी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की और से बजट घोषणा 2024-25 के क्रम में देशनोक में श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा के लिए 1.3 किलोमीटर मुख्य सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है। विधायक  भाटी ने बताया कि नगर पालिका देशनोक में बादल सिंह के घर से पाबू खेजड़ा करणी माताजी मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने तक 1.3 किलोमीटर डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति विभाग की और जारी की गई है।

भाटी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र देशनोक की मुख्य सड़कका निर्माण कार्य होने से देशनोक में मां करणी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन सुविधा मिलेगी। विधायक ने इस सड़क की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री का आभार जताया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *