रेलवे : पुष्कर मेले के लिए स्पेशल ट्रेनें 12 नवंबर से, अजमेर-पुष्कर के बीच चलेगी तीन ट्रेनें - Nidar India

रेलवे : पुष्कर मेले के लिए स्पेशल ट्रेनें 12 नवंबर से, अजमेर-पुष्कर के बीच चलेगी तीन ट्रेनें

जयपुर, निडर इंडिया न्यूज।

पुष्कर मेले को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अजमेर-पुष्कर के बीच में तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 09643, अजमेर-पुष्कर स्पेशल 12 नवंबर और  15 नवंबर को अजमेर से 09:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09644, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल 12 नवंबर और 15 नवंबर को पुष्कर से 11.15 बजे रवाना होकर 12.20 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 04 साधारण द्वितीय श्रेणी और 01 गार्ड सहित कुल 05 कोच होगें।

-अजमेर-पुष्कर-अजमेर (01 ट्रिप) स्पेशल इस दिन चलेगी

ट्रेन संख्या 09645, अजमेर-पुष्कर स्पेशल 12 और 15 नवंबर को अजमेर से 01: 00 बजे रवाना होकर 02:15 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09646, पुष्कर-अजमेर स्पेशल 12 और 15 नवंबर को पुष्कर से 04:00 बजे रवाना होकर 05:10 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में चार साधारण द्वितीय श्रेणी और एक गार्ड कोच सहित कुल 05 कोच होंगे।

अजमेर-पुष्कर-अजमेर (04 ट्रिप) स्पेशल

ट्रेन संख्या 09647, अजमेर-पुष्कर स्पेशल 13 और 14 नवंबर को अजमेर से 01.00 बजे रवाना होकर 02.15 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09648, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल 13 और 14 नवंबर को पुष्कर से 11.15 बजे रवाना होकर 12.20 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी और 02 गार्ड कोच सहित कुल 09 कोच होगें।

 

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *