आस्था : वेद मंत्रों से गूंजा रामदेवरा, कार्तिक महोत्सव शुरू, पांच दिवसीय महायज्ञ में श्रद्धालु देंगे आहुतियां

रामदेवरा, निडर इंडिया।

कार्तिक मास में धार्मिक अनुष्ठानों का खास महत्व है। इसमें कई तरह के धार्मिक आयोजन होते है। जैसलमेर जिले के रामदेवरा में आज से पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव शुरू हुआ। इसमें देशभर के कई राज्यों से श्रद्धालु अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर रामदेव नर-नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया, इसमें 108 लोग चोपन कुंड में आहुतियां देंगे। आयोजन में महाराष्ट्र के कई गांवों से आए आस्थावान लोगों ने भाग लिया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर एक महीने से तैयारियां चल रही थीं।  महायज्ञ के लिए विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है और अस्थाई टेंट में यजमानों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

 

शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

महायज्ञ को लेकर आज शोभायात्रा निकाली गई। यह रामदेवरा के रुणीचा कुआं से शुरू हुई और कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कथा स्थल पर मंडप पूजन, पुण्य वचन, वसोरधारा, पंचगव्य, भूमि पूजन, गणेश पूजन सहित देवताओं की पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस महायज्ञ में 5 दिन तक देशभर से हजारों श्रद्धालु आएंगे। प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति होगी। यह महोत्सव 6 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। रामदेवरा के पोकरण रोड स्थित जाट धर्मशाला के पास अस्थाई टेंट और पंडाल लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु ठहर सकेंगे।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *