रेलवे : दीपावली पर एक शिफ्ट में ही बनेंगे टिकट, पढ़े किन-किन स्टेशनों पर रहेगी यह व्यवस्था - Nidar India

रेलवे : दीपावली पर एक शिफ्ट में ही बनेंगे टिकट, पढ़े किन-किन स्टेशनों पर रहेगी यह व्यवस्था

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दीपावली के दिन उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर टिकट आरक्षण का कार्य एक ही शिफ्ट में होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा के अनुसार दीपावली के दिन, 01 नवंबर को बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चूरू आरक्षण केन्द्रों पर केवल एक शिफ्ट में  सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00  बजे तक आरक्षण कार्य किया जाएगा। ऐसे में बीकानेर मंडल के यात्री इसको ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा के लिएआरक्षण समय से करा सकते हैं।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *