बीकानेर : रामदेवरा मेले के लिए रवाना हुई बसें, तीन दिन रहेगी रेलमपेल - Nidar India

बीकानेर : रामदेवरा मेले के लिए रवाना हुई बसें, तीन दिन रहेगी रेलमपेल

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर से आज रामदेवरा के लिए बड़ी संख्या में बसों की रवानगी हुई। पंड़ित जुगल किशोर ओझा के सान्निध्य में सुबह से ही बसों की रवानगी शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। कल रामदेवरा में पूजन और महा प्रसाद होगा। इसके बाद अगले दिन बीकानेर के लिए वापसी होगी। इस दौरान तीन दिन रामदेवरा में बीकानेर के श्रद्धालुओं की रेलमपेल रहेगी।

एक शाम द्वारिकाधीश के नाम कल

देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट व ब्रदर्स यूथ कल्ब की ओर से कल रामदेवरा में एक शाम द्वारिकाधीश के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। पुजारी बाबा के सान्निध्य में होने वाले कार्यक्रम में नगर के ख्यातिनाम कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इसको लेकर सोमवार को पोस्टर का विमोचन भी किया गया था।

आयोजक अनिल ओझा ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय  पंडित रामदेव ओझा (लाल टोपी) की समृति लगातार 14 वर्षों से रामदेवरा में किया जा रहा है। समारोह के  मुख्य अतिथि जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) होगे। रामदेवरा के पंडित रामदेव जेठमल ओझा धर्मशाला व श्री रामदेव होटल एण्ड रेस्टोरेंट के आगे 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे से लेकर देर रात तक चलेगा। जिसमे लालचंद उपाध्याय,श्याम देराश्री,गायक नेमीचंद कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *