क्राइम : चोरों ने किया परचून की दुकान में हाथ साफ, घर में घुसकर चुराया घरेलू सामान - Nidar India

क्राइम : चोरों ने किया परचून की दुकान में हाथ साफ, घर में घुसकर चुराया घरेलू सामान

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज। 

चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला सदर थाने का आया है। परिवादी भुट्‌टा का बास निवासी शेर खान पुत्र हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया भुट्‌टा बास में ही उनकी परचून की दुकान है, जिसमें 3 अक्टूबर की रात को दुकान का गेट तोड़कर कोई अज्ञात चोर घुस गए और गले से 37 हजार रुपए नकदी ले गए और सामन बिखेर गए।

दूसरा मामला : नोखा थाने में दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी कांकरिया चौक निवासी लिखमीचंद दर्जी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि 6 से 10 सितंबर के बीच में उनके घर से अज्ञात चोर घरेलू सामान, कैमरें का सैटर, वाईफाई का का बॉक्स, आठ हजार रुपए नकद, वाई फाई की सिम बॉक्स आदि चोरी कर ले गए।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *