क्राइम : चोरों  के नहीं  है  नकेल, घरों में घुसकर किया हाथ साफ, नकदी चुरा ले गए - Nidar India

क्राइम : चोरों  के नहीं  है  नकेल, घरों में घुसकर किया हाथ साफ, नकदी चुरा ले गए

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। चोर अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन वारदाते सामने आ रहे हैं। दो मामले सामने आए है।

चोरी का एक मामला व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी वैष्णो बिहार निवासी गोपीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उनके दो सितंबर को उनके घर से अज्ञान ने चांद के आठ कड़े दादीजी के 4 सोने की अंगुठी एक मंगलसूत्र गले का हार, 30 हजार रुपए नकद चुराकर ले गया।

सोने-चांदी के जेवरात चुराए, कोलायत का मामला  

कोलायत थाने में एक मामला चोरी का दर्ज किया गया है। परिवादी नया गांव निवासी पपुराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि 5 सितंबर को रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और सोने-चांदी के जेवरात, 45 हजार नकदी रुपए ले गए। साथ ही सोने की दो ठुसी, चांदी की एक पायल, चार जोड़ी पाजेब चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *