मौसम ने खाया पलटा, इन जिलों के लिए है आज बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्र हुए तरबतर - Nidar India

मौसम ने खाया पलटा, इन जिलों के लिए है आज बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्र हुए तरबतर

जयपुर, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

मौसम ने आज पलटा खाया। गर्मी और उमस के बाद कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बीकानेर जिले में कई जगह हल्की, तेजे बारिश होने से थोड़ा राहत महसूस हुई। शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में दोपहर को तेज बौछारें बरसी।

तो कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। शाम पौने छह बजे जारी अलर्ट के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, अजमेर, चितौड़गढ़, कोटा बारां, झालावाड़, जोधपुर, सिरोह, पाली सवाईमाधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने और एक दो भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों  के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

वहीं बीकानेर, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धोलपुर, चूरू, करौली, सीकर, झुंझनू, टोक, नागौर, प्रतापगढ़, बूंदी, जालौर, भीलवाड़ा जिलों में कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *