बीकानेर, Nidarindia.com
शहर में झपट्टा मार गेंग सक्रिय है। आए दिन छीना-झपटी की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला सदर थाने का सामने आया है।
परिवादी दासौड़ी निवासी नत्थूदान चारण ने रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी का आरोप है कि ३० जुलाई को सुबह छह बजे वो सूरसागर के समीप करणी माता मंदिर के आगे जूनागढ़ की तरफ मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था, इस दौरान पीछे मुंह पर कपड़ा बांधे आए बाइक सवार दो लोगों ने मोबाइल पर झपट्टा मारा और छीन कर भाग गए।





