बीकानेरNidarindia.com
मिलावटी दूध देकर रुपए हासिल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी बिग्गा बास रामसरा, श्रीडूंगरगढ़ में मोदी डेयरी के प्रभारी रामनारायण बिश्नोई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि कमाल अहमद पुत्र सालम खान ने बिग्गाबास में 1 मई से ३० जून तक दूध में मिलावट कर अवैध राशि प्राप्त की है।





